कोडरमा: जल जीवन मिशन के तहत कोडरमा प्रखंड सभागार में जल गुणवत्ता पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
कोडरमा प्रखंड के सभागार कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल गुणवत्ता से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री रवि मनोज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें कोडरमा प्रखंड के सभी पंचायतों की जल सहिया बहनें उपस्थित रहीं.