अम्बाला: अंबाला में वंदेभारत 1 घंटा देरी से पहुंची, फिरोजपुर से आई ट्रेन का मंत्री विज ने किया स्वागत
Ambala, Ambala | Nov 8, 2025 अंबाला के यात्रियों के लिए शनिवार का दिन एक और बड़ी सौगात लेकर आया। प्रदेश को एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गई, जो पंजाब में फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी। यह ट्रेन हरियाणा के 3 प्रमुख रेलवे स्टेशनों अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत पर रुकेगी।