जैतहरी: रातभर चार हाथियों का तांडव, मकान तोड़े-फसलें उजाड़ी, तहसीलदार ने पहुंचकर किया आकलन
अनूपपुर। चार हाथियों के दल ने शुक्रवार रात पगना और बेलिया गांव में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई ग्रामीणों के कच्चे मकानों में तोड़फोड़ की और खेतों व बाड़ियों में लगी फसल एवं सब्जियां नष्ट कर दीं। ग्रामीणों ने वन विभाग के गश्ती दल पर समय पर सूचना और सहायता नहीं पहुंचाने का आरोप लगाया। शनिवार को तहसीलदार वेद प्रकाश सिंह ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकल