सिकंदरा: औरैया मंडी जा रही गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अज्ञात ट्रक ने मारी टक्कर, महटोली के पास ट्रॉली पलटी
कानपुर-औरैया नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे गेहूं की फसल लेकर औरैया मंडी जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अज्ञात ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर महटोली गांव के पास स्थित एचपी ढाबा के सामने पलट गई। हादसे के समय ट्रैक्टर चला रहे डौंडियापुर निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह गेहूं की फसल लादकर औरैया