पिड़ावा: थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ ज़्यादती करने का प्रयास, मामला दर्ज
पिड़ावा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ ज्यादती करने का प्रयास का मामला सामने आया है।बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने बताया कि पीड़ित पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट बताया है कि उसकी नाबालिग लड़की के साथ उसी के गांव के एक युवक ने ज्यादती करने का प्रयास किया तथा उसके साथ छेड़छाड़ की है।पुलिस ने आरोपी खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य संगीन धाराओं में केस दर्ज किया।