निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास शाखा गुमला विद्या भूषण कुमार द्वारा रायडीह प्रखंड अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र भलमंडा खीराखांड पतराटोली मांझाटोली तथा कटकाया का दौरा कर बच्चों को वितरित किए गए गर्म पोशाक की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की समीक्षा की गई।