मुज़फ्फरनगर: रुड़की रोड बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन बेचने वालों पर शिकंजा, छापेमारी में कई दुकानों से पॉलीथिन और डिस्पोजल जब्त
मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड पर नगर पालिका और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की टीम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया।छापेमारी के दौरान कई दुकानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन और प्लास्टिक क्रॉकरी जब्त की गई।एक दुकानदार पर 2000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि प्लास्टिक के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा