राजगढ़: साउथ एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी का खैरू छोटी और बहल के ग्रामीणों ने अभिनंदन किया
Rajgarh, Churu | Jun 21, 2026 साउथ एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में श्री लंका को पराजित कर स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी मनीष सिरोवा का रविवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। हरियाणा सीमा पर स्थित गांव खैरू छोटी में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी जैसे ही पहुंचा तो गांव में एक उत्साह का माहौल बन गया। इससे पूर्व हरियाणा के बहल में अभिनंदन किया।