गरौठा: ग्राम घटियारी में बरसात बनी मुसीबत, पुलिया के ऊपर से बह रहा तेज पानी, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत घटियारी के ग्रामीणो को बरसात के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। गांव के लोगो ने बताया कि थोड़ी सी वर्षा होते ही गांव का मुख्य रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है। गांव से गुजरने वाला एकमात्र रास्ता एक ओर धशान नदी और दूसरी ओर ककरबई की ओर जाता है, लेकिन यह रास्ता ब