गरौठा: धवारी गांव में करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
झाँसी जनपद के टहरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धवारी में शनिवार को दोपहर लगभग 1 बजे एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम धवारी निवासी ऊषा देवी पत्नी रमेश श्रीवास अपने घर में नहाने के बाद गीले कपड़े सुखाने के लिए जैसे ही घर में लगे के तार पर डालने लगीं, तभी वह अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गईं। घटना के समय घर