गरौठा: गरौठा के जसवंतपुरा में विद्युत करंट लगने से किसान की मौत
झाँसी जनपद के गरौठा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जसवंतपुरा में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना घटित हुई। खेत पर काम कर रहे एक 55 वर्षीय किसान नंदराम पुत्र गयादीन कुशवाहा की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार,नंदराम खेत में खेती-किसानी का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक वे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वे मौके पर