सुसनेर: श्यामपुरा में कालवा बालाजी मार्ग और पीएम श्री स्कूल के पास से अतिक्रमण हटाने स्कूली छात्रों ने सरपंच को सौंपा ज्ञापन
ग्राम श्यामपुरा में कालवा बालाजी रोड एवं पीएम श्री स्कूल के समीप अतिक्रमण और बदहाल सड़क की समस्या को लेकर आज मंगलवार को 4 बजे स्कूली विद्यार्थियों ने कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन ग्राम सरपंच दानू सिंह को सौंपा। जिसमे विद्यार्थियों ने बताया कि अवैध रूप से अतिक्रमण के चलते रास्ता बेहद संकरा हो गया है। साथ ही सड़क पर जगह-जगह गहरे-गहरे गड्ढे हो चुके हैं।