लवकुशनगर मंडी में खाद की कमी को लेकर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस प्रशासन ने मौके पर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे पहुंचकर मोर्चा संभाला और सुरक्षा की दृष्टि से किसानों को टोकन बांटे। किसानों के अनुसार टोकन वितरण में भारी अव्यवस्था और हेराफेरी सामने आई है। खाद की किल्लत बढ़ने से अन्नदाता लगातार परेशान हैं।