शहपुरा: शहपुरा नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक का नगर परिषद अध्यक्ष ने किया विरोध,सीएमओ पर मनमानी का लगाया आरोप
शहपुरा नगर परिषद में गुरुवार दोपहर 12:00 बजे प्रस्तावित बैठक का नगर परिषद अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने विरोध करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी रीना राठौर पर बिना अनुमति बैठक आयोजित करने का आरोप लगाया। दरअसल नगर परिषद सीएमओ ने बताया कि शासन स्तर के मनोनीत पार्षदों के अनुरोध पर नगर विकास के मुद्दों के चर्चा को लेकर बैठक पत्र लिखा लेकिन बैठक रद्द हो गई ।