खिरकिया: भिरंगी रेलवे फाटक 3 दिन के लिए बंद, यात्रियों को 15 किमी का अतिरिक्त सफर करना होगा
Khirkiya, Harda | Apr 13, 2026 आज 13 अप्रैल 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार होशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाईवे पर स्थित भिरंगी रेलवे फाटक (गेट नंबर 197) को पटरियों के आवश्यक अनुरक्षण कार्य के चलते 13 से 15 अप्रैल तक पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।