पलिया: मोहल्ला रंगरेजान-3 में तेज रफ्तार बाइक सवार ने 7 साल के बच्चे को मारी जोरदार टक्कर, लखनऊ तक कराना पड़ा मासूम का इलाज
पलिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला रंगरेजान-3 निवासी मुनीष पुत्र युसुफ अली का सात वर्षीय बेटा मो. जैन 3 सितंबर 2025 को घर के सामने बरावफात की सजावट देख रहा था। इसी दौरान मोहल्ला पठान-3, मछली मंडी रोड, सरकारी गले की दुकान के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं पुलिस ने मामला किया दर्ज।