कटनी ग्रामीण: ग्राम पंचायत बकलेहटा में घर में निकला 6 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांपः सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बकलेहटा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर करीब 6 फीट लंबा सांप निकल आया। परिजनों ने तत्काल सर्प मित्र को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।