डिहरी नगर थाना पुलिस ने 6 लीटर महुआ शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। शनिवार को शाम क़रीब 4 बजे पुलिस ने बताया कि डिहरी नगर थाना कांड सं0-578/25 के तहत पुलिस ने शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राधेकृष्ण कुमार, पिता-स्व० ललन सिंह तथा निरंजन कुमार, पिता-राजू सिंह शामिल हैं।