सोहागपुर: वन विभाग के कर्मचारी पर हुआ हमला अज्ञात हमलावरों ने तोड़े वाहन कोतवाली थाना क्षेत्र के नरसरहा डिपो के पास की घटना
शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसरहा डिपो के पास अज्ञात हमलावरों ने वन विभाग के कर्मचारियों के ऊपर हमला कर दिया जिससे वन विभाग के कर्मचारी घायल हुए हैं, हमले के दौरान वाहन पर तोड़फोड़ की गई है,मामले की शिकायत वन विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार को लगभग 3:00 बजे तक कोतवाली थाने में भी की है।