बिधूना: बेला कस्बा के थाना के पास कंटेनर की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल
बेला। सोमवार शाम थाने के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के गांव बरुकुलासर निवासी सुरेश चंद्र सक्सेना (70) सोमवार शाम करीब छह बजे अपनी साइकिल से बेला से बाजार कर घर जा रहे थे। बेला थाना के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।