पन्ना: NH-39 पर मौत की रफ़्तार: मंदिर से टकराकर चकनाचूर हुई कार, बाल-बाल बची जान!
Panna, Panna | May 29, 2026 पन्ना-छतरपुर मार्ग पर आज सुबह रफ्तार का खौफनाक तांडव देखने को मिला। NH-39 पर छतरपुर से आ रही एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे मंदिर से इतनी भीषण तरीके से टकराई कि उसके परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मंदिर सूना था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई और कार सवार सुरक्षित हैं। हाईवे पर फिलहाल यातायात बहाल कर दिया गया है।