मऊरानीपुर: झांसी-खजुराहो हाईवे पर आवारा मवेशियों का आतंक, हर पल हादसे का खतरा बना हुआ है
झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर ग्राम भदरवारा, देवरीघाट से छाती पहाड़ी बांध तक फोरलेन सड़क पर आवारा मवेशियों और वनरोजों का जमावड़ा वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। रात के समय सड़क और पुलों पर बैठे मवेशियों के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। वहीं, छुट्टा पशु किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से विशेष अभियान