पनागर: बरेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रायपुर से बस द्वारा गांजा ला रहा तस्कर गिरफ्तार,1 KG गांजा बरामद
बरेला पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने शारदा मंदिर के पास विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध को रोका, जो बस के जरिए छत्तीसगढ़ के रायपुर से भारी मात्रा में गांजा लेकर जबलपुर आ रहा था। पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके पास से म