बडकुही पुलिस चौकी के भमोडी गांव में गुरुवार रात युवक ने महिला पर तलवार से हमला कर दिया। युवक ने पडौसन पर अपनी मुर्गियों को मारने का आरोप लगाया और विवाद शुरू कर दिया था। इसके बाद युवक ने घर से तलवार निकाला और महिला पर हमला कर दिया। महिला के हाथ, ठोढी और कोहनियों में चोट आई है। ब महिला के पुत्र ने शुक्रवार 5 बजे बताया कि जिला अस्पताल में उपचार जारी है।