बालोद: बघमरा में अवैध रेत उत्खनन नहीं मिला, ग्रामीण घरेलू उपयोग के लिए करते हैं इस्तेमाल, खनिज विभाग ने की जांच
Balod, Balod | Apr 29, 2026 ग्राम बघमरा में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग ने मौके पर जांच की, जिसमें किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन नहीं पाया गया। जिला खनिज अधिकारी प्रवीण चन्द्राकर के निर्देशन में हुई जांच के दौरान वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद पोषण निषाद और ग्रामीण मौजूद रहे।