गोहद चौराहा पर 20 मार्च से 25 मार्च तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को लगभग 6 बजे गोहद में जैन समाज की बैठक आयोजित की गई।इस दौरान पंचकल्याणक समिति का गठन हुआ। एवं कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार करते हुए अन्य समितियां का भी गठन किया गया।