ग्वालियर गिर्द: मैच के दौरान गेंद खेत मे जाने से शरू हुआ विवाद, फायरिंग तक पहुंचा! पिता पुत्र गिरफ्तार, लाइसेंसी बंदूक जब्त
चकरायपुरा गांव में क्रिकेट खेल रहे युवकों और खेत के मालिक के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि खेत में गेंद जाने पर शुरू हुई कहासुनी के बाद पिता-पुत्र ने एक युवक की पहले तो मारपीट की उसके बाद दहशत फैलाने के लिए लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।