मेदिनीनगर (डालटनगंज): खनवा पेट्रोल पंप के पास टेम्पू की टक्कर से बिजली का पोल उखड़ा, ग्रामीणों ने चालक को पीटा
मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खनवा पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार टेम्पू ने सड़क किनारे खड़े दूसरे टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों टेम्पू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं सड़क किनारे लगा बिजली का पोल भी उखड़कर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को