सरमथुरा: मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश
रविवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पिछले दो-तीन दिनों से जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, लेकिन रविवार दोपहर हुई तेज बारिश ने मौसम को पूरी तरह सुहावना बना दिया। बारिश के चलते शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा