कानपुर: चकेरी में बैंक के लिए रिकवरी करने वाले युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
चकेरी पुलिस से परेशान बैंक की रिकवरी करने वाले युवक ने सोमवार मंगलवार मध्यरात्रि फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने मंगलवार 12:30 बजे बताया कि, पुलिस ने कुदबंगों से ही तहरीर लेकर बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे परेशान कर रही थी, इस डर से मृतक ने फांसी लगा ली। थाना प्रभारी ने कहा कि, मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई जरूर की जाएगी।