कानपुर: उर्सला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से वृद्धा की हुई मौत के मामले में एक डॉक्टर और 2 नर्सों को किया गया कार्यमुक्त
उर्सला में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण भाजयुमो नेता की बुजुर्ग मां की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने एक डॉक्टरों और दो नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया था। अस्पताल के निदेशक डॉ. एचडी अग्रवाल ने मंगलवार 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस लापरवाही के चलते तीन लोगों पर कार्रवाई करते हुए कार्य मुक्त कर दिया।