कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में ऑटो चालक की पत्नी ने पति के अवैध संबंध के चलते जहरीला पदार्थ खाकर दी जान
चकरी थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में एक ऑटो चालक की पत्नी ने पति के अवैध संबंध के चलते रविवार रात आपसी विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर काशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑटो चालक की पत्नी को हैलट रिफर कर दिया गया। सोमवार मंगलवार मध्य रात्रि उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी ने मंगलवार 10 बजे बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।