समस्तीपुर: के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर भुट्टा चौक के पास दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक युवक की चाकू मार कर हत्या
समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर भुट्टा चौक के पास दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोपालपुर भुट्टा चौक निवासी मो. जब्बार के 26 वर्षीय पुत्र मो. जावेद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जावेद मुंबई में मजदूरी करते थे और मोहर्रम का पर्व मनाने के लिए चार दिन पहले ही अपने घर लौटे थे।