आगामी कानून व्यवस्था एवं धार शहर की संवदेनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए धार एसपी मयंक अवस्थी के निर्देशन मे तथा एएसपी विजय डावर के मार्गदर्शन मे पुलिस इकाई धार के अधिकारी व कर्मचारियों की कार्य कुशलता एवं व्यवसायिक दक्षता को बढ़ाने के लिए चार दिवसीय अश्रु गैस प्रशिक्षण का आयोजन फायरिंग रेंज पर संपन्न हुआ।