भरथना: भरथना क्षेत्र के रपटपुरा, नगला भोज और नगला अंते में कूड़े के ढेर से लगी आग, तीन गांवों की सैकड़ों बीघा फसल हुई राख
भरथना थाना क्षेत्र में कूड़े के ढेर से लगी भीषण आग ने नगला अंते, रपटपुरा और नगला भोज गांवों में तबाही मचा दी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे करीब ढाई सौ बीघा गेहूं की खड़ी व कटी फसल जलकर राख हो गई। आग की चपेट में एक घर भी आ गया।मंगलवार दोपहर 3 बजे ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।