खैरथल: खैरथल के किरवारी फीडर पर दो दिन 7 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी, फीडर पर होगा मेंटेनेंस का काम
खैरथल डिस्कॉम से गुरुवार सुबह 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार खैरथल के किरवारी फीडर पर दो दिन 7 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। गुरुवार और शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे गिरवारी फीडर से जुड़े क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई सुचारु की जाएगी।