बरियारपुर: 10 चक्का ट्रक ने युक्ति को कुचला, मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम
नौवागढ़ी बाजार में 10 चक्का ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर ही मौत
वट सावित्री की खरीदारी करने चाची के साथ आई थी रिया, परिजनों में मचा कोहराम
बरियारपुर नौवागढ़ी बाजार में शुक्रवार बजे एक दर्दनाक हादसे में 10 चक्का ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।