टीकमगढ़: टीकमगढ़ में 48 घंटे में रात का पारा 3 डिग्री गिरा, आने वाले दिनों में गिरावट की आशंका
टीकमगढ़ में दिन और रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान घटकर 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले 48 घंटे में रात के तापमान में 3 डिग्री गिरावट आई है।