बेगूसराय: चकिया थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 02 अभियुक्त को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
चकिया थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 02 अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि 11 जून को सूचना मिली कि एक महिला के साथ रात्रि में सामूहिक दुष्कर्म किया गया.