ब्यौहारी: रेत कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, देवलौंद पुलिस ने निकला जुलूस
देवलौंद पुलिस ने रेत कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपीयों का जुलूस निकाला है। थाना प्रभारी डी के दहिया ने शनिवार की सुबह बताया की रेत कंपनी के कर्मचारियों के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी, इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।