नगड़ी: पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला में गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया
Nagri, Ranchi | Oct 30, 2025 पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी गौशाला में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे धूमधाम से गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। पुजारी पंडित अरविंद पांडे द्वारा गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न की गई। पूजा के बाद गौ माता को विशेष भोग लगाया गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रूप से गौ सेवा करते हुए गायों एवं बछड़ों को गुड़, हरा चारा, दाना और