भिंड नगर: भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए शिक्षक आए आगे, पीएम श्री विद्यालय एसएफ में टांगे पानी के सकोरे
भिंड शहर के पीएम श्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह 11 बजे शिक्षकों द्वारा एक सराहनीय पहल की गई।अत्यधिक गर्मी को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों ने बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के सकोरे टांगे, ताकि उन्हें समय पर पानी मिल सके और वे अपनी प्यास बुझा सकें।गर्मी के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि पानी की कमी के कारण कई पक्षियों की जान तक चली जाती है।