बुढ़वल फतेहपुर रेल खंड पर रेलवे ट्रैक के किनारे शनिवार की रात करीब 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला। सूचना मिलने पर जीआरपीएफ बुढ़वल व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची शनिवार की रात करीब 8:00 बजे शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती की पहचान नहीं हो पाई है।