बांदा के नरैनी क्षेत्र के नीबी बिरौना संपर्क मार्ग पर बडार नाले में एक करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से रपटे का निर्माण कराया जाएगा। यह प्रदेश सरकार के सचिव ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने 6 अगस्त को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यहां रपटा निर्माण कराए जाने की मांग की थी।