छतरपुर नगर: जल गंगा अभियान में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, सचिव निलंबन और सरपंच पर कार्रवाई के दिए निर्देश।
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आज 6 जून सुबह करीब 11:30 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों की प्रगति पर नाराजगी जताते हुए लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सरसेड़ में खेत तालाब कार्य शुरू न होने पर सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए।