महिदपुर: जमीन विवाद में किसान पर तानी पिस्टल,वीडियो सामने आने के बाद पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह गुर पर FIR
महिदपुर रोड थाना क्षेत्र के ग्राम डेलचीबुजुर्ग में जमीन विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब पूर्व कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी, गुर नेस्ट बस सर्विस के मालिक और जिला पंचायत सदस्य के बेटे प्रताप सिंह गुर पर किसान परिवार पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रताप सिंह गुर के हाथ में पिस्टल दिखाई देने का दावा कि