ग्वालियर गिर्द: मंदिर की दानपेटी उडाई, हजारों की नकदी ले भागे चोर
श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर से अज्ञात चोरों ने वहां रखी दानपेटी को ही उडा दिया,घटना करीब सवा दो महीने पुरानी है। लेकिन पुलिस ने इसकी रिपोर्ट बुधवार को की है।ये मंदिर होलीचाइल्ड पब्लिक स्कूल के पास पीताम्बर स्टेट के नजदीक स्थित है। पुजारी राजीव ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनके मुताबिक मंदिर की दानपेटी में 35 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी थी।