सकल हिन्दू समाज द्वारा किले के पास मेदान में गुरुवार को लगभग 5 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ बिराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें जगतगुरु शंकराचार्य महामंडलेश्वर प्रज्ञानन्द सरस्वती एवं प्रेमशंकर सह कार्यवाह ने सनातनी भाइयों को एक जुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत देश में पैदा होना गर्व का विषय है।भारत लोगों का हृदय है।