आरा: पुत्री के प्रेम विवाह पर पिता ने होटल में जमकर की पिटाई, मुंह-नाक फुला, सदर अस्पताल में हुई भर्ती
आरा के निजी होटल में एक पिता के द्वारा उसकी पुत्री को ही जमकर मारपीट किया गया और उसको कई जगह चोट पहुंचाई गई। दरअसल युवती तरारी थाना क्षेत्र के सरफरा गांव के रहने वाले मंटू सिंह की पुत्री सानिया सिंह है। उसने कहा कि वह प्रेम विवाह कर ली जिसकी वजह से पिता नाराज चल रहे थे। आज वह आरा के होटल में आकर रुकी थी तो पिता को पता चल गया और उसने आकर पिटाई कर दी।