सांगोद: सांगोद पंचायत समिति परिसर में विधिक सेवा शिविर का हुआ आयोजन, कानूनी प्रावधानों को लेकर किया गया जागरूक
Sangod, Kota | Feb 11, 2025 जिले के सांगोद कस्बे में तालुका विधिक सेवा समिति सांगोद की ओर से मंगलवार को दोपहर 12 बजे यहां पंचायत समिति सभागार भवन में प्री काउंसलिंग, डोर स्टेप कैंप व विधिक सेवा शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समिति प्रतिनिधि अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत समेत विभिन्न सरकारी योजना एवं कानूनी प्रावधानों की मौजूद लोगों को जानकारी दी।